29 Mar 2024, 20:20:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुस्लिम संगठन ने जलाए बेबी नेपकीन, दर्ज कराई शिकायत, जानिये क्या है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 5:06PM | Updated Date: Feb 22 2018 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

हैदराबाद। मुस्लिम संगठन ने पेम्पर्स कंपनी के बेबी नेपकीन को जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कंपनी के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने की शिकायत दर्ज करवाई। इस्लामिक संगठन दरशगाह जिहाद-ओ-शहादत के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेम्पर्स कंपनी के बेबी पेंट्स के पैकिंग पर  इलस्टेशन के जरिये बिल्ली की आकृति बनाई गई है, अरेबीक भाषा में इसका आकृति का मतलब ‘मोहम्मद’ होता है। कार्यकर्ताओं ने पेम्पर्स कंपनी के उत्पादों का मुस्लिम समुदाय से बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के लिए मोहम्मद बहुत पाक शब्द है। उससे मिलती जुलती आकृति का इस्तेमाल इस तरह की वस्तुओं की पैकिंग पर करना गलत है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे 1,75,000 से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »