23 Apr 2024, 23:09:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा विधायक के निधन पर पीएम ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 2:22PM | Updated Date: Feb 21 2018 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक लोकेन्द्र सिंह के सड़क हादसे में हुए निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त  किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा " श्री लोकेन्द्र जी की सड़क हादसे में हुई मृत्यु पर मन दु:खी है। उनकी समाज के लिये की गयी सेवा को हमेशा याद किया जायेगा। समाज के प्रति उनकी समर्पण भावना को भाजपा हमेशा याद रखेगी। इस संकट की घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ हैं।"
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नूरपुर सीट से भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की आज सुबह सीतापुर में एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी। सिंह यूपी इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »