29 Mar 2024, 21:04:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'रेल नेटवर्क से मजबूत होगी यूपी की अर्थ व्यवस्था'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 2:17PM | Updated Date: Feb 21 2018 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में हवाई सुविधाओं को बढ़ाने की बात कहते हुए बताया कि उनका सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में सफर करे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ हजार किलोमीटर का रेल नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। जिसका ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरीडोर बन जाने पर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत होगी। 
समिट के उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी से हल्दिया तक शुरु हो रहे जल यातायात भी राज्य को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जायेगा। उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में आप्टिकल फाइबर से जुड़ जाने पर यहां का हर गांव पूरी दुनिया के सम्पर्क में आ जायेगा। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं उत्तर प्रदेश को 21वीं सदी में नई बुलन्दियों पर ले जाएंगी यातायात की सुगमता से व्यापार में आसानी होती है। टूरिज्म बढ़ेगा तो 'जॉब ग्रोथ' पर भी इसका असर पड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »