25 Apr 2024, 18:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बैंक घोटाला: नीरव मोदी के वकील ने कहा- निष्पक्ष नहीं हो रही जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 9:58AM | Updated Date: Feb 21 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के 11400 करोड़ के स्कैम में मुख्य आरोपी कारोबारी नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में नीरव मोदी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, वह अभी भारत में नहीं है बल्कि बिजनेस के चक्कर में देश से बाहर गए हैं।
विजय अग्रवाल ने कहा कि यह बैंक का कमर्शल ट्रांजैक्शन था जिसे अब फ्रॉड का नाम दिया जा रहा है।
 
मीडिया में घोटाले की जो रकम बताई जा रही है विजय ने उस पर भी सवाल उठाए। नीरव का केस लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए विजय अग्रवाल ने कहा, 'पूरा मामला बैंक की जानकारी में था। बैंक ने करोड़ों रुपये का कमिशन लिया लेकिन अब वह इसे मानेंगे नहीं। यह बैंक का कमर्शल ट्रांजैक्शन था जिसे अब फ्रॉड की तरह दिखाया जा रहा है। बैंक को कई सालों से शेयर दिया जा रहा था।' 
 
जांच में सहयोग करने पर उन्होंने कहा कि अगर जांच सही तरीके से होगी, तो सहयोग भी किया जाएगा। जिस तरह से अभी जांच चल रही है और कंपनी के लोगों को उठाया जा रहा है उस लिहाज में सहयोग कैसे किया जा सकता है। नीरव मोदी के भागने की रिपोर्ट्स को नकारते हुए विजय ने कहा कि 5 हजार करोड़ की संपत्ति देश में छोड़ वह भागेंगे क्यों। उन्होंने कहा, 'नीरव का ग्लोबल बिजनस है। जब यह मामला सामने आया वह पहले से ही बिजनस कारणों से बाहर थे। अब उनका पासपोर्ट कैंसल कर दिया गया है। उनके परिवारवाले भी, जिनमें कई विदेशी नागरिकता लिए हुए हैं, अधिकतर बाहर ही रहते हैं।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »