26 Apr 2024, 00:41:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीएम मनोहर पर्रिकर को इलाज के लिए अमेरिका ले जाने की तैयारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 5:09PM | Updated Date: Feb 19 2018 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को इलाज के लिए अमेरिका ले जाने की तैयारी हो रही है। गोवा विधानसभा के उपसभापति माइकल लोबो ने सोमवार को कहा कि पर्रिकर का मुंबई के लीलावती अस्पताल में पेट से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो उनको अमेरिका ले जाया जा सकता है।
 
लोबो ने पणजी विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कहा - हमें उनकी जरूरत है। जो कुछ हमलोग कर सकते हैं वह करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो उनको अमेरिका ले जाया जा सकता है। गौरतलब है कि पेट की बीमारी के कारण मनोहर पर्रिकर का 15 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »