24 Apr 2024, 00:28:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा ने खोखले दावों के अलावा कुछ नहीं किया :सोनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2018 5:07PM | Updated Date: Feb 8 2018 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा  है कि पिछले चार साल के दौरान उसने कांग्रेस के पहले किए गए कार्यां को अपना बताने और खोखले दावों के सिवा कुछ नहीं किया तथा दलितों ,अल्संख्यकों एवं किसानों के कल्याण के लिए कोई भूमिका नहीं निभाई है।

गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबाधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न किया है और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने  कहा कि मोदी सरकार जिस तरीके से काम कर रही है वह देश हित में नहीं है और अगले आम चुनाव में समान विचार धारा वाली पार्टियों  को एक साथ मिलकर भाजपा सरकार को हराना होगा। गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रति लोगों का रूझान कम हो रहा है और इसके संकेत गुजरात विधान सभा चुनाव तथा हाल ही में राजस्थान के उपचुनाव नतीजों से मिलते हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »