19 Apr 2024, 23:54:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय सीमा पर फिर चीन की नजर - डोकलाम में लगाए कई टेंट, शुरू किया सड़क बनाने का काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2018 1:54PM | Updated Date: Feb 15 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डोकलाम पर एक बार फिर से चीन भारत से घेरने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के अनुसार चीन ने अब डोकलाम में 25 से अधिक टेंट लगाए हुए है और भारतीय सीमा पर नजर रख रहा है।
 
चीन ने शुरू किया काम
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार चीन डोकलाम में फिर निर्माण कार्य शुरू कर चुका है। चीन ने यहां 25 टेंट लगा रखे हैं। जहां चीन के कई जवान मौजूद है। वहां पर चीन आवाजाही के लिए सड़क निर्माण किया जा रहा है। सिंचा ला की तरफ से आने वाली सड़क को चीन मजबूत कर रहा है। चीन ने सिंचा ला और डोकलाम के पास कई आब्जर्वेशन टॉवर बना दिए हैं। 
 
तिब्बत में भी तैनात चीनी जवान
रिपोर्ट के अनुसार तिब्बत में भी चीन ने 52 लड़ाकू विमान भी तैनात किए हैं। दिसंबर 2017 से अब तक चीन ने तिब्बत के गोंगबा, ट्राक्सिंग गोंपा और चुंबी वैली में 52, 53, और 54  माउंटेन ब्रिगेड को तैनात किया है। वहीं उत्तरी डोकलाम में चीन ने अपनी वायुसेना को सक्रिय किया हुआ है। भारतीय सेना भी डोकलाम में चीन की हर नापाक हरकतों पर नजर बनाए हुए है।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »