29 Mar 2024, 19:33:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी सांसद के विवादित बोल- पाक-बांग्‍लादेश जाएं मुसलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 12:49PM | Updated Date: Feb 7 2018 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद विनय कटियार ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि मुसलमानों को भारत से चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा - मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। मुसलमानों ने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया तो इस देश में रहने की क्या आवश्यकता थी? उन्हें अलग भू-भाग दिया गया, वो बांग्लादेश या पाकिस्तान चले जाएं, यहां उनका क्या काम है?
 
ये कहा था असदुद्दीन ओवैसी ने 
उन्होंने कहा  - अगर कोई वंदे मातरम, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता है और पाकिस्तानी झंडे फहराता है तो ऐसे लोगों को सजा देने वाला कानून भी होना चाहिए। आपको बता दे कि उनका यह बयान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान का जवाब में था जिसमें उन्होंने कहा थी कि सरकार ऐसा कानून बनाए जिसमें भारतीय मुसलमानों को किसी के पाकिस्तानी कहने पर तीन साल की जेल का प्रावधान हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »