28 Mar 2024, 15:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अल्पसंख्यकों का समग्र विकास प्राथमिकता: नकवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2018 5:14PM | Updated Date: Feb 4 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसीलिए 2018-19 के बजट में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के लिए 505 करोड़ रुपए की रिकार्ड बढ़ोतरी की गई है। नकवी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अलसंख्यक मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा

कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के लिए पिछले वर्ष के बजट में 4195 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था जिसे इस बार के बजट में बढाकर 4700 करोड़ रुपए किया गया है। इस राशि का इस्तेमाल अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और खासकर इस समुदाय की लड़कियों के शैक्षणिक विकास के लिए किया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »