24 Apr 2024, 07:43:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल बोलें- खतरे में है संविधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2017 12:50PM | Updated Date: Dec 28 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है। गांधी ने पार्टी के 133वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष के रूप में पहली बार ध्वजारोहण करते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ फायदा दिखता है और इसके लिए वह झूठ बोलने से भी गुरेज नहीं करती है। 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने संबंधी बयान पर कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया था उस पर खतरा मंडराने लग गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने संघर्ष के बाद आजादी हासिल की थी। गांधी ने कहा संविधान बनाना देश के लिए गौरव का क्षण था। लेकिन भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए झूठ बोलती है।
 
गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी है और इस लड़ाई को वह आगे भी जारी रखेगी। पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »