23 Apr 2024, 13:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाक के 3 सैनिक मारे गए, एक आतंकी भी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2017 12:05PM | Updated Date: Dec 26 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दी और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए हैं। पाक मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की कि भारतीय सेना ने सीमा पार जवाबी कार्रवाई की जिसमें उसके तीन सैनिक मारे गए। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम को 6:15 मिनट पर पुंछ के राखचिकरी क्षेत्र में सीमा पर कुछ संदेहास्पद गतिविधियां देखी गई। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक भी ढेर हो गए।
 
उल्लेखनीय है कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की उकसाने के तहत की जाने वाली गोलीबारी में शनिवार को एक मेजर समेत भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।
 
जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी ढेर 
इस बीच जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों की मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया और पुलिस का एक जवान घायल हो गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »