18 Apr 2024, 09:52:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनमोहन मुद्दे पर संसद में हंगामा, अगले हफ्ते पेश होगा 3 तलाक बिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2017 12:47PM | Updated Date: Dec 22 2017 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मनमोहन मुद्दे पर माफी मांगने से इनकार किए जाने को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ। इसके राज्यसभा की कार्यवाही 27 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई।

तीन तलाक बिल आज लोकसभा में पेश किए जाने की अटकलें थीं। अब यह बिल अगले हफ्ते लोकसभा में पेश किया जाएगा। बीजेपी ने इस दौरान अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया था। लोकसभा में संख्याबल को देखते हुए इस बिल को पास कराने में सरकार को ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। 
 
सरकार ने इस बिल में तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिया गया है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल हो सकती है। बिल के मुताबिक इसमें जुर्माना भी लगाया जाएगा। 
 
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई वाली समिति ने इस बिल का मसौदा तैयार किया है। इस समूह में वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और कानून राज्य मंत्री पीपी चौधरी शामिल थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »