25 Apr 2024, 05:01:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2G स्पेक्ट्रम को लेकर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार बेबुनियाद था : मनमोहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2017 2:28PM | Updated Date: Dec 21 2017 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि यूपीए सरकार के खिलाफ 2जी स्पेक्ट्रम को लेकर किए गए व्यापक दुष्प्रचार का कोई आधार नहीं था। सिंह ने कहा है कि मेरे खिलाफ जो प्रोपेगैंडा फैलाया गया था आज उसका जवाब मिला है। 

गौरतलब है कि सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इस फैसले से ही सब कुछ पता चल जाता है। बता दें कि, 2010 में कैग की रिपोर्ट सामने आने के बाद मनमोहन सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे।
 
उन्होंने कहा मैं कुछ नहीं कहना चाहता। कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं खुश हूं कि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से फैसला दे दिया। यूपीए के खिलाफ किया जा रहा व्यापक दुष्प्रचार बेबुनियाद था। फैसले से सब कुछ पता चल जाता है।  
       
स्पेशल कोर्ट ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए.राजा और द्रमुक की राज्यसभा सदस्य कनिमोई को बरी कर दिया। इस मामले में 15 अन्य आरोपी और तीन कंपनियों को भी बरी किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »