25 Apr 2024, 15:56:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

SC में कांग्रेस को झटका, EVM-VVPAT मिलाने की मांग खारिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2017 2:46PM | Updated Date: Dec 15 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस ने चुनाव में इस्तेमाल वीवीपैट की 25 प्रतिशत पर्चियों का ईवीएम से मिलान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले में दखल देने से इन्कार कर दिया है। याचिका में शीर्ष कोर्ट से चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई थी। कांग्रेस की ओर से कपिल सिब्बल, अभिषेक सिंघवी कोर्ट में कांग्रेस का पक्ष रखा। 
 
बता दें कि, गुजरात चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की खबरे सामने आई थी। इसी को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही हैं। विपक्ष का कहना है कि, ईवीएम हैक करके नतीजे प्रभावित किए जा रहै हैं। कांग्रेस ने अपने सर्वे में 105-110 सीट जीतने का दावा किया है। वहीं इसी मुद्दे के लेकर शुक्रवार को अहमदाबाद में कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है।
 
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर का मतदान कल समाप्त होने के बाद टेलीविजन चैनलों पर दिखाए गए एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर भगवा सरकार बनने का अनुमान है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »