29 Mar 2024, 04:16:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, राहुल की ताजपोशी कल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2017 12:47PM | Updated Date: Dec 15 2017 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की कमान बेटे राहुल गांधी को सौंपने के बाद सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि राहुल शनिवार को आधिकारीक रूप से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बन जाएंगे।  

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही अपने सन्यास की घोषणा कर सकती हैं। बता दें कि, पिछले 19 सालों से सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष है। सोनिया गांधी 1998 में पार्टी अध्यक्ष चुनी गई थी
 
शुक्रवार को जब संसद भवने के बाहर पत्रकारों ने सोनिया गांधी से पूछा कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में उनका रोल किस तरह का रहेगा, तो उनका जवाब था, 'मैं रिटायर हो रही हूं।'
 
श्रीमती गांधी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा नहीं रह रहा है जिसके कारण उनकी सक्रियता भी कम हुई है। गुजरात के महत्त्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह प्रचार से पूरी तरह दूर रहीं।
 
सोनिया राजनीति में सक्रिय बनीं रहेंगी: सुरजेवाला 
सोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास लेने संबंधी खबरों पर पार्टी ने किया कि श्रीमती गांधी सक्रिय राजनीति में रहेंगी और वह सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हट रही हैं। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर सफाई देते हुए कहा, मैं मीडिया के मित्रों से विनम्र निवेदन करूंगा कि वे संकेतों पर भरोसा नहीं करें। श्रीमती गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हो रही हैं राजनीति से नहीं। उनका आशीर्वाद, ज्ञान तथा कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण हमें हमेशा रास्ता दिखाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »