18 Apr 2024, 16:42:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरदार पटेल की 67वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2017 12:37PM | Updated Date: Dec 15 2017 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज देश में लौह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि है। इश मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के पहले गृह मंत्री और देश के पहले उप प्रधानमंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने कहा कि सभी भारतवासी उनके सेवा के कर्जदार हैं। उन्होंने जो देश की सेवा के लिए किया वह यादगार है। आपको बता दें कि आजादी के तीन साल बाद 15 दिसंबर 1950 को 75 वर्ष की उम्र में सरदार पटेल का निधन हो गया था।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, हम एक महान सरदार को उनके पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं। हम सभी उनकी सेवा के कर्जदार हैं। मालूम हो कि लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल ने छोटे-छोटे प्रांतों को एक कर भारत में एकता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
 
भारत का हर एक नागरिक देश के प्रति किए गए सरदार पटेल के महान कार्यों के लिए उनका ऋणी है।' सरदार पटेल को भौगोलिक स्वरूप के निर्माता के रुप में भी जाना जाता है। सरदार पटेल का जन्म जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। उनके पिता झावेरभाई किसान थे और मां लाडबाई साधारण महिला थी।
 
सरदार वल्लभ की प्रारंभिक शिक्षा करमसद में हुई। वल्लभाई पटेल का विवाह झबेरबा से हुआ। सरदार पटेल को उनके बड़े भाई ने बैरिस्टरी पढ़ने के लिए भेजा। वहां से वे 1913 में भारत लौटे और फिर अहमदाबाद में उन्होंने वकालत करना शुरू किया। उसके बाद महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »