23 Apr 2024, 11:43:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिंदू से शादी करने वाली पारसी महिला को अपने धर्मस्थल जाने की इजाजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2017 12:15PM | Updated Date: Dec 15 2017 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शादी करने वाली एक पारसी महिला गुलरुख गुप्ता को आखिरकार अपने पवित्र धर्मस्थल फायर टेंपल और टॉवर ऑफ साइलेंस में जाने की परमिशन मिल गई। वलसाड पारसी पंचायत की तरफ से गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अंडरटेकिंग दाखिल कर कहा गया कि वो पिटीशनर गुलरुख गुप्ता को फायर टेंपल और टावर ऑफ  साइलेंस में एंट्री देगा। फायर टेंपल और टॉवर ऑफ साइलेंस पारसियों के धर्मस्थल हैं। टॉवर ऑफ  साइलेंस में पारसियों का अंतिम संस्कार किया जाता है। यहां दूसरे धर्म के लोगों की एंट्री बैन होती है, जिसके चलते दूसरे धर्म में शादी करने वाले पारसियों को भी यहां नहीं जाने दिया जाता। इसी के विरोध में गुलरुख ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर टेंपल में जाने की मांग की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »