अहमदाबाद/शिमला। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही गुरुवार को सात एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। पोल के मुताबिक बीते तीन बार से सूबे की सत्ता में काबिल भाजपा को एक बार फिर पांच साल के लिए बहुमत के साथ सत्ता मिल सकती है। पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी पैदा करने वाले इस राज्य के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। 182 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में सरकार गठन का जादुई आंकड़ा 92 है। वहीं, बीते चुनावों के मुकाबले इस बार मजबूती से लड़ने के बाद भी कांग्रेस सत्ता सुख प्राप्त नहीं कर सकेगी।
एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस को पाटीदारों के असंतोष समेत अन्य स्थानीय मुद्दों से बहुत लाभ नहीं मिल रहा है। हालांकि बीते चुनाव के मुकाबले उसे 13 सीटों का फायदा हो रहा है। पिछली बार उसे 61 सीटें ही मिली थीं। दूसरी तरफ पिछली बार 115 सीटों के साथ सरकार बनाने वाली भाजपा को इस बार 7 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पहाड़ पर खिलेगा कमल
इधर, हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में कांग्रेस की हार का अनुमान लगाया गया है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां बहुमत के लिए 35 सीट चाहिए। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।
गुजरात : कुल सीटें 182, बहुमत के लिए चाहिए 92
चैनल भाजपा कांग्रेस अन्य
एबीपी- सीएसडीएस 117 64 01
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया 99-113 68-82 1-4
टाइम्स नाउ- वीएमआर 09 70 03
रिपब्लिक- सी वोटर 108 74 0
न्यूज24- टुडे चाणक्य 135 47 0
हिमाचल : कुल सीटें 68, बहुमत के लिए चाहिए 35
चैनल भाजपा कांग्रेस अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 47-55 13-20 0-2
न्यूज24-टुडे चाणक्य 55 13 0
एबीपी-सीएसडीएस 38 29 01
टाइम्स नाउ-वीएमआर 51 16 01
रिपब्लिक-सी वोटर 41 25 02
गुजरात में 1995 में बनी थी कांग्रेस सरकार
- राज्य में लगातार तीन बार से भाजपा सत्ता में है। 2014 तक मोदी सीएम थे। उनके बाद आनंदीबेन पटेल सीएम बनीं। अभी विजय रूपाणि सीएम हैं।
- कांग्रेस की यहां पिछली सरकार 1995 में बनी थी।
गुजरात में दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए 70 प्रश वोटिंग