24 Apr 2024, 16:00:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शत्रु के निशाने पर मोदी- माहौल को सांप्रदायिक रंग न दे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 4:55PM | Updated Date: Dec 11 2017 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं के पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ मीटिंग होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों पर तीखी आलोचना करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को माहौल को सांप्रदायिक बनाने पर विराम लगाने तथा स्वस्थ राजनीति और स्वस्थ चुनाव की दिशा में वापस लौटने की प्रधानमंत्री से अपील की।

सिन्हा ने ट्वीट किया, आदरणीय सर, किसी भी तरह चुनाव जीतने के हथकंडे को छोड़ दिया जाना चाहिए। राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ रोज नई अप्रमाणित और अविश्वसनीय कहानियां गढ़ी जा रही है। और अब, पाक उच्चायुक्त और जनरलों से संपर्क। आश्चर्यजनक।
 
उन्होंने ट्वीट में कहा, सर, नए ट्विस्ट, कहानियां गढ़ने के बजाय आवास, विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और विकास मॉडल जैसे वादों को हम पूरा करें। माहौल को सांप्रदायिक बनाना रोकें और स्वस्थ राजनीति एवं स्वस्थ चुनाव की दिशा में लौटें।
 
उल्लेखनीय है कि मोदी ने रविवार को कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर के 'नीच' टिप्पणी और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ हाल में उनकी बैठक को लेकर कांग्रेस पर जबानी हमला करते हुए आरोप लगाया था कि पाकिस्तान गुजरात विधानसभा चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा है। मोदी ने पाकिस्तान के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी सेना के पूर्व डायरेक्टर जनरल सरदार अरशद रफीक द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अपील को लेकर भी सवाल खड़ा किया।
 
प्रधानमंत्री ने मीडिया में आई रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा था कि अय्यर के आवास पर एक बैठक हुई थी और इस बैठक में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित, पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी , भारत के पूर्व उपरार्ष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह बैठक तीन घंटे चली।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »