28 Mar 2024, 16:54:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल बोलें- 'मौन साहब' किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 4:40PM | Updated Date: Dec 11 2017 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के चुनावी नारे 'अच्छे दिन' पर सवाल उठाते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जयशाह के मामले पर आप 'मौन साहब' क्यों बने हुए हैं।

गांधी ने प्रधानमंत्री पर 13 वां सवाल दागते हुए जयशाह की कंपनी की आय में बेतहाशा वृद्धि का मामला उठाया और मोदी पर 'मित्रों' की जेब भरने का आरोप लगाया। उन्होने कहा, 'गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कार्पोरेशन-जीएसपीसी, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार।'          
 
कांग्रेस नेता ने गुजरात में भाजपा शासन के पिछले 22 सालों का हिसाब का हिसाब मांगते हुए कहा, '22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब।' 
 
पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान मोदी के नारे पर तंज कसते हुएगांधी ने कहा, 'कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार किया, लोकपाल क्यों दरकिनार?' उन्होेंने कहा कि ऐसे सवालों की लंबी सूची है जिनका जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, 'लम्बी है लिस्ट और 'मौनसाहब' से है जवाब की दरकार ,किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?'        
 
राहुल गुजरात विधानसभा चुनावों में राज्य की बदहाली के लिए भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं तथा प्रधानमंत्री से स्वास्थ्य ,शिक्षा ,मंहगाई, किसानों, भ्रष्टाचार और आदिवासियों की हाल जैसे राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रोज एक सवाल पूछ रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »