29 Mar 2024, 00:54:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस में आज से 'राहुल राज' शुरु, एलान के बाद पार्टी मुख्यालय पर जश्न माहौल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 12:37PM | Updated Date: Dec 11 2017 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी की खबर है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित चुुुुनेे गए हैं।

दोपहर तीन बजे नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो गया है। कांग्रेस नेता एम रामचंद्रन ने दोपहर में इसका औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया। औपचारिक एलान के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। 

बता दें कि आज ही नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था, सिर्फ राहुल ने ही नामांकन दाखिल किया था।दोपहर में कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन एम रामचंद्रन, सदस्य मधुसूदन मिस्त्री और भुवनेश्वर कालिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल को निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया। नामांकन के दौरान राहुल की ओर से दाखिल किए गए सभी 89 सेट सही पाए गए. राहुल ने 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था।

गांधी परिवार से अब तक 5 अध्यक्ष
1) मोतीलाल नेहरू
2) जवाहरलाल नेहरू
3) इंदिरा गांधी
4) राजीव गांधी
5) सोनिया गांधी 
 
2019 बड़ी चुनौती
कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल को पीएम प्रत्याशी के तौर पर उतार सकती है। पार्टी राहुल को अध्यक्ष बनाकर संगठन और कार्यकतार्ओं में जोश भरना भी चाह रही है। कभी पूरे देश में एकछत्र राज करने वाली पार्टी के पास सिर्फ छह राज्य बचे हैं। इनमें केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी भी है। 
 
कांग्रेस, राहुल के जरिए राज्य इकाइयों को मजबूत करना चाह रही है। राहुल के आने से कांग्रेस में कई बदलाव हो सकते हैं। राहुल लंबे वक्त से नई टीम बनाने में लगे हुए हैं। कई पुराने नेता इसका विरोध भी कर चुके हैं। अध्यक्ष बनने के बाद राहुल सारे फैसले खुद ले सकेंगे। वह कांग्रेस कार्य समिति में भी फेरबदल कर सकते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »