20 Apr 2024, 02:42:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाबर भक्त और खिलजी के रिश्तेदार हैं राहुल गांधी: BJP नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2017 11:42AM | Updated Date: Dec 6 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'बाबर भक्त' और 'खिलजी का रिश्तेदार' बताया है। नरसिम्हा राव ने लिखा कि अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने के लिए राहुल गांधी ने ओवैसिस, जिलानिस से हाथ मिला लिया है।
 
राहुल गांधी निश्चित रूप से एक "बाबर भक्त" और "खिलजी के रिश्तेदार" हैं। बाबर ने राम मंदिर को नष्ट कर दिया और खिलजी ने सोमनाथ को लूट लिया। नेहरू वंश दोनों इस्लामी आक्रमणकारियों के पक्ष मे!दरअसल, पांच दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट जब राम जन्ममंदिर-बाबरी मस्जिद पर सुनवाई कर रहा था तब सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से पेश हुए कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस मामले पर फैसला 2019 के चुनाव के बाद होना चाहिए ताकि मामले पर राजनीति ना हो सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »