25 Apr 2024, 10:04:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मानवतावादी शक्तियां आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होंः पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2017 12:27PM | Updated Date: Nov 26 2017 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 38वी बार 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्मय से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे जानकर अच्छा लगता है कि हमारे बच्चे भी देश की समस्याओं को समझते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत में संविधान दिवस की बधाई दी और संविधान बनाने वालों को याद करते हुए कहा कि संविधान को भारत के लोकतंत्र की आत्मा कहा। पीएम ने कहा, संविधान हर अमीर-गरीब के हितों की रक्षा करता है।
 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मुंबई हमले को याद करते हुए कहा, देश उन बहादुर नागरिकों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मी, उन हर किसी का स्मरण करता है, उनको नमन करता है जिन्होंने अपनी जान गंवाई, यह देश कभी उनके बलिदान को नहीं भूल सकता।
 
उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई मुल्क आतंकी जद में हैं तो सभी मानवतावादी शक्तियां इसके खिलाफ एकजुट होने को तैयार हैं। पीएम ने दुनिया के सभी देशों से आतंक के खात्मे लिए एकजुट होकर लड़ने की अपील की है। 
 
गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दरियापुर विधानसभा सीट पर एक मतदान केंद्र पर इस प्रसारण को सुना। बता दें कि गुजरात चुनाव के लिए दो चरण में 9 और 14 दिसंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।
 
'न्यू इंडिया' पर जोर 
मोदी ने देशवासियों से संविधान की भावना के अनुरूप 'नया भारत' बनाने की अपील भी की है। उन्होंने दिव्यांग खिलाडियों की उपलब्धियों के लिए उन्हें शाबासी दी। उन्होंने नव साल 2018 के आगमन के लिए 2017 के पांच सकारात्मक अनुभवों को नरेंद्र मोदी ऐप या हैशटैगपोसिटिव इंडिया पर साझा करने की अपील की है ताकि देश में सकारात्मकता का माहौल पैदा हो।  
 
पीएम मोदी ने बताया कि 9 दिसम्बर को हम सब नौ-सेना दिवस मनाएंगे। भारतीय नौ-सेना, हमारे समुद्र-तटों की रक्षा और सुरक्षा प्रदान करती है। मैं, नौ-सेना से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »