20 Apr 2024, 11:13:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम मंदिर वहीं और उसी पत्थर से बनेगा : मोहन भागवत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2017 4:16PM | Updated Date: Nov 24 2017 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उडुपी। राम मंदिर मुद्दे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक के उडुपी में चल रही धर्मसंसद को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि राम जन्मभूमि पर ही राम मंदिर बनेगा और उसी पत्थर से बनेगा। संघ प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर पर भगवा झंडा जल्द लहराएगा।

जानकारी के मुताबिक, इस तीन दिवसीय चलने वाली इस धर्मसंसद में राम मंदिर का निर्माण, धर्मांतरण पर रोक और गौ रक्षा और गौ सरंक्षण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भागवत मुख्य भाषण में कहा कि लोग हमारे गौ रक्षकों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा करना हमारी परंपरा है। 
 
इस आयोजन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और श्री श्री रविशंकर के शामिल होने की उम्मीद है। हाल ही में रविशंकर ने अयोध्या विवाद में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी और वह पहले ही कई पक्षकारों से इस संबंध में बात कर चुके हैं।
 
बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट में 5 दिसंबर से अयोध्या मामले पर आखिरी सुनवाई करेगा। और उससे पहले भागवत के इस बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »