29 Mar 2024, 16:21:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जनधन-आधार- मोबाइल ने भ्रष्‍टाचार पर लगाई रोक - मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 11:59AM | Updated Date: Nov 23 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज भारत में पहली बार साइबर स्पेस पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। यह सम्मेलन दो दिन तक चलेगा, जिसमें 33 देशों और भारत के सभी राज्यों के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन इससे पहले कभी भारत में नहीं हुआ है। इससे पहले 2011 में लंदन में, 2012 में बुडापेस्ट में, 2013 में सियोल में और 2015 में हेंग में आयोजित हुआ था। साइबरस्पेस पर 5वें अतंरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक की वजह से बहुत कुछ आसान हो गया है। इससे गवर्नेंस में भी काफी मदद मिली है।
 
वह बोले कि तकनीक ने कई बाधाओं को खत्म कर दिया है। इससे वसुधैव कुटुंबकम यानी दुनिया एक परिवार की फिलोसॉफी को बल मिला है। पीएम बोले कि 3 चीजों ने भ्रष्टाचार को घटाने और कामों में पारदर्शिता लाने में मदद की। पहला जन धन खाता, दूसरा आधार प्लेटफॉर्म और तीसरा मोबाइल फोन।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »