28 Mar 2024, 17:37:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नौ साल तक कोमा में रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 6:41PM | Updated Date: Nov 20 2017 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी का सोमवार को निधन हो गया है। वो पिछले नौ साल से कोमा में थे. 2004 में आखिरी बार सांसद बने प्रियरंजन दासमुंशी रायगंज से चुनाव जीते थे। अक्टूबर 2008 में उन्हें दिल के दौरे के बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उनकी लोगों को पहचानने की क्षमता और बोलने की शक्ति खत्म हो गई थी।इसके बाद वो कोमा में चले गए. तब से वो अपोलो अस्पताल में कोमा में थे।
 
1985 में राजीव गांधी सरकार में पहली बार मंत्री बने मुंशी ने यूपीए सरकार में बतौर सूचना प्रसारण मंत्री फैशन टीवी पर बैन लगवा दिया था। कोमा में जाते समय वो प्रणव मुखर्जी के बाद बंगाल के दूसरे सबसे कद्दावर नेता माने जाते थे। खेलों के प्रसारण अधिकार दूरदर्शन को दिलवाने वाले मुंशी पर मीडिया को नियंत्रण करने के आरोप भी लगे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »