28 Mar 2024, 15:59:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म, 19 दिसंबर को होगी अध्यक्ष पद की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 11:24AM | Updated Date: Nov 20 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लंबे समय से राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग गया है, आगामी 19 दिसंबर को राहुल गांधी विधिवत रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद का पद संभाल सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर जारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नए अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया। हालांकि एएनआई की खबर के अनुसार बैठक में ही राहुल गांधी को नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी पास हो गया।
 
लेकिन इसके लिए एक तय प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। एएनआई की खबर के अनुसार 1 दिसंबर को इसके लिए अधीसूचना जारी होगी, 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन और 16 दिसंबर को मतदान। 19 दिसंबर को वोटिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। खास बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की मतगणना से एक दिन पहले यानि 18 दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनावों के परिणाम भी सामने आएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »