29 Mar 2024, 03:31:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कल राहुल गांधी की ताजपोशी पर फैसला संभव, सोनिया ने बुलाई बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2017 3:33PM | Updated Date: Nov 19 2017 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान दिए जाने की अटकलें तेज हो गई है। इसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेगी। बैठक में राहुल के अध्यक्ष बनने पर फैसला संभव है। 

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि बैठक में अध्यक्ष चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ पर कल 10 बजे बैठक होगी।  सूत्रों की माने तो गुजरात चुनाव से पहले राहुल की ताजपोशी हो जाएगी। 
 
राहुल के अध्यक्ष बनने पर गुजरात चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?
राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी का गुजरात चुनावों पर सकारात्मक असर होगा। पहला तो ये है कि सोनिया इस बार चुनाव प्रचार से बाहर हैं। दूसरा ये है कि आर्थिक नीतियों के बारे में भी राहुल की सोच अलग है। उन्होंने नोटबंदी हो या जीएसटी या फिर ग्रोथ से जुड़ी बातें, सब पर बेबाक राय दी है। वो जानते हैं कि कारोबारी राज्य गुजरात में आर्थिक मामले कितने अहम हैं, यही वजह है कि जब भी मौका मिलता है वो आर्थिक नीतियों पर मोदी को घेरने से नहीं चूकते। 
 
फिलहाल 1998 से सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।  47 साल के राहुल गांधी 2004 से संसद में उत्तरप्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »