18 Apr 2024, 18:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय राजनीति में PM नरेंद्र मोदी अब भी सबसे लोकप्रिय नेता: सर्वे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2017 12:05PM | Updated Date: Nov 16 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। एक अमेरिकी थिंक टैंक के सर्वेक्षण के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में अब भी सबसे लोकप्रिय हस्ती हैं। सर्वेक्षण में भारत में करीब 2,464 लोगों को शामिल किया गया था। थिंक टैंक ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ ने यह सर्वेक्षण किया है। इस साल 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 88 प्रतिशत के आंकड़े के साथ मोदी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (58 प्रतिशत) पर 30 अंकों, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (57 प्रतिशत) पर 31 अंकों जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (39 प्रतिशत) पर 49 अंकों की बढ़त मिली हुई है।
 
प्यू ने कहा कि जनता द्वारा मोदी का ‘‘सकारात्मक आकलन’’ भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर ‘‘बढ़ती संतुष्टि’’ से प्रेरित है, हर दस में से आठ लोगों ने कहा कि आर्थिक दशाएं ‘‘अच्छी’’ हैं।ऐसा महसूस करने वाले लोगों में 2014 के चुनाव के ठीक पहले से 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »