18 Apr 2024, 11:28:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फील्ड मार्शल करिअप्पा को मिलना चाहिए भारत रत्न : सेना प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 3:52PM | Updated Date: Nov 4 2017 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने सेना के पहले कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा के लिए भारत रत्न की मांग की है। जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि अगर दुसरे लोगों को भारत रत्न दिया जा सकता है तो फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को क्यों नहीं मिल सकता है? 

फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को भारत रत्न का प्रबल दावेदार बताते हुए जनरल रावत ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारतरत्न के लिए फील्ड मार्शल करिअप्पा के नाम की सिफारिश की जाए।
 
आपको बता दें कि फील्ड मार्शल करिअप्पा सेना में कमीशन पाने वाले पहले भारतीयों में एक हैं। करिअप्पा ने कई मोर्चों पर भारतीय सेना का सफल नेतृत्व किया था। 
 
इसके बाद साल 1949 में फील्ड मार्शल करिअप्पा को 'कमाण्डर इन चीफ' बनाया गया था। साल 1953 तक करिअप्पा इस पद पर रहे थे। हालांकि अभी तक भारतीय सेना के किसी भी व्यक्ति को भारत रत्न नहीं दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »