20 Apr 2024, 18:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इंडिया गेट पर बनाई रिकॉर्ड वाली खिचड़ी, रामदेव ने लगाया छौंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 1:17PM | Updated Date: Nov 4 2017 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 'कार्तिक पूर्णिमा' और गुरु नानक के जन्मदिवस 'प्रकाश पर्व' देशभर में धूम मची हुई है। एक तरफ जहां गंगा के घाटों पर लाखों श्रृद्धालु डुबकी लगा रहे हैं, वहीं गुरुद्वारों को सजाए गया है। प्रभात फेरी निकालकर जगह-जगह लंगर लगाए जा रहे हैं। इन पर्वों के साथ भारत आज 'वर्ल्ड फूड इंडिया' भी मना रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां तक कि सरकार के स्तर पर भारत के पारंपरिक व्यंजन खिचड़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद के तहत बड़े पैमाने पर खिचड़ी बनाने की तैयारी की जा रही है।

कल तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विश्व खाद्य भारत' सम्मेलन का उद्घाटन किया था यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान देश-विदेश के व्यंजन परोसे जाएंगे और भारतीय पाक कला के विस्तार पर जोर रहेगा। इसी क्रम में आज दिल्ली के इंडिया गेट पर खिचड़ी पकाने का विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएगा योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ की ओर से 800 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी. दावा किया जा रहा है कि खिचड़ी पकाने का यह एक विश्व रिकॉर्ड होगा। इसके तहत खिचड़ी को एक ब्रांड के तौर पर प्रमोट किया जाएगा।

इस खिचड़ी को मशहूर शेफ संजीव कपूर तैयार करेंगे. खिचड़ी बनाने के लिए एक हजार लीटर क्षमता की सात फुट चौड़ी एक विशाल कड़ाही मंगाई गई है। करीब 50 लोगों की टीम इस खिचड़ी को तैयार करेगी। इसके बाद इस खिचड़ी को वहां मौजूद विदेशी मेहमानों और हजारों बच्चों को परोसा जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »