29 Mar 2024, 11:47:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चिप्स का पैकेट खाने से 4 साल के मासूम की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 5:53PM | Updated Date: Nov 2 2017 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एलुरू। बच्चों को स्नैक्स और चिप्स जैसे फास्ट फूड खरीदने के लिए लुभाने की खातिर पैकेट के भीतर रखे छोटे खिलौने ने आंध्रप्रदेश में चार साल के एक बच्चे की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी गोदावरी जिले के एलुरू कस्बे में चार साल के मीसला निरीक्षण ने टमाटर के चिप्स खाते-खाते पैकेट में रखे खिलौने को भी खाद्य समझकर निगल लिया। जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं और उसका दम घुटने लगा।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब बच्चे के से पानी गिरने लगा तो उसकी मां ने गले में फंसे खिलौने को निकालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं निकल पाया। बच्चे को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता ने टू टाऊन थाने में स्नैक उत्पादक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »