25 Apr 2024, 04:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

UPSC परीक्षा में नकल करता पकड़ा गया IPS, पत्नी भी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 11:55AM | Updated Date: Oct 31 2017 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक सहायक पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी को आज सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में नकल करते समय गिरफ्तार किया गया।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस अधिकारी का नाम शबीर करीम है जो तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिले में तैनात था और नकल करने के लिए उसने कान में एक छोटा ब्लूटूथ उपकरण लगाया हुआ था। उसकी पत्नी हैदराबाद से मोबाइल फोन के जरिए उसे सवालों के जवाब भेज रही थी। 

सूत्रों ने बताया कि वह केरल का रहने वाला है और आईएएस बनने का सपना संजोए हुए था और इसी वजह से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल हुआ था। यह अधिकारी अभी प्रोबेशन पर ही था। उसके खिलाफ भारतीय दंड़ संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
हैदराबाद पुलिस की मदद से उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह मामला इस नजरिए भी गंभीर है कि संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी ) की तीन स्तरीय परीक्षा पास कर इतने बडे ओहदे के अधिकारी का अभी यह हाल है तो आईएएस बनकर वह क्या करता ,इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। पुलिस विभाग में होते हुए वह खुद इस तरह केे अपराध में लिप्त रहा जो वाकई आईपीएस कैडर के लिए शर्मनाक है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »