19 Apr 2024, 22:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी नवंबर में लोगों को देंगे बड़ा तोहफा, GST से ये चीजें होंगी सस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 3:45PM | Updated Date: Oct 30 2017 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आने वाले कुछ दिनों में केंद्र की मोदी सरकार आम लोगों को बड़ी रहत दे सकती हैं। इस बारे में एक बड़ा फैसला नवंबर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में लिया जाएगा। 

बताया जाता हैं कि मोदी सरकार आम आदमी के साथ ही छोटे और मझोले कारोबारियों को राहत देने के लिए जीएसटी के कुछ नियमों में बदलाव कर सकती है।  

गुवाहाटी में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक के बाद कुछ छोटे और मझोले व्यापारियों पर टैक्स कम किया जा सकता है। सरकार के इस कदम से सामान और सेवाएं सस्ती हो सकती है। 
 
आपको बता दें कि जीएसटी के लिए असम के वित्त मंत्री हेमंत विश्वशर्मा की अध्यक्षता में बने मंत्री समूह ने कंपोजिशन स्कीम को लेकर कुछ अहम सुझाव दिए हैं।
 
सरकार इन सुझावों को जल्द लागू करने की तैयारी कर रही हैं। इन सुझावों के लागू होने के बाद ये चीजें हो सकती है सस्ती।
 
- बाहर खाना होगा सस्ता।
-  घर खरीदना होगा सस्ता। 
- घर में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें सस्ती हो सकती हैं।
-कंपोजिशन स्कीम की सीमा बढ़ने और होटल व मैन्युफैक्चरर्स के लिए टैक्स दर घटने से आम आदमी को फायदा मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »