20 Apr 2024, 10:15:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने दी इस लड़की को बड़ी जिम्मेदारी, इस कारण आई चर्चा में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 2:29PM | Updated Date: Oct 10 2017 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के जरिये देश में बीते करीब तीन सालों से शुरू हुए चुनावी अभियान के दौरान कांग्रेस को दिव्य बनाने की कमान एक महिला ने संभाल रखा है। इन दिनों कांग्रेस की डिजिटल टीम गुजरात चुनाव से पहले काफी सक्रिय नजर आ रही है। जब राहुल गांधी गुजरात दौरे पर थे, तब उनकी सोशल मीडिया टीम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए 'विकास पागल हो गया' कैंपन चलाया। कांग्रेस की नयी डिजिटल टीम ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर खिंचाई करती दिख रही है।
 
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, इस डिजिटल टीम में हाल ही में बदलाव किये गए हैं।दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या को टीम की प्रमुख बनाया गया है। हाल ही में राहुल गांधी ने आईटी एवं सोशल मीडिया सेल प्रमुख की अध्यक्षता में सभी राज्यों की आईटी एवं सोशल मीडिया सेल को भंग कर दिया था, जिसके बाद राहुल गांधी लोगों के साथ अधिक सक्रिय रूप से जुड़ते हुए दिखायी दे रहे हैं।राम्या ने जब से सोशल मीडिया संभाला है, तब से कांग्रेस के सोशल मीडिया पर बदलाव देखने को मिला है।वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और आमतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना के लिए जानी जाती हैं।राम्या की टीम के सामने पहली और सबसे बड़ी चुनौती ट्रॉल और नकली समाचारों का सामना करना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »