20 Apr 2024, 03:54:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेक्स चेंज करवा पुरुष से महिला बना मनीष, नेवी ने किया बर्खास्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 12:36PM | Updated Date: Oct 10 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने पिछले वर्ष लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने वाले एक नाविक को सेवा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाये जाने पर बर्खास्त कर दिया है। नौसैनिक नाविक मनीष गिरि ने मुंबई में अगस्त में उस दौरान यह सर्जरी कराई थी जब वह छुट्टी पर था। नौसेना ने एक बयान में कहा,‘‘ भारतीय नौसेना ने एक नौसैनिक नाविक मनीष गिरि को हटा दिया है। नौसेना नियमन के तहत ‘सेवा की अब जरूरत नहीं’ के प्रावधान के तहत यह कार्रवाई की गई।
 
बयान में कहा गया कि नाविक ने छुट्टी पर रहने के दौरान यह सर्जरी करायी और उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। गिरि विशाखापत्तनम में एक नौसेना केन्द्र पर तैनात थे। नौसेना ने कहा ,‘‘ उसने भारतीय नौसेना में एक नाविक के रूप में अपनी नौकरी के लिए भर्ती नियमों और पात्रता मापदंड का उल्लंघन किया है।’’ बयान में कहा गया कि मौजूदा सेवा शर्तें और नियम उसे परिर्वितत लिंग स्थिति के साथ नौकरी को जारी रखने की अनुमति नहीं देते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »