24 Apr 2024, 16:03:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जीएसटी और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में देश भर में ट्रकों की हड़ताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 2:55PM | Updated Date: Oct 9 2017 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जी.एस.टी. और पैट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषण की है। आज सुबह से ही सड़कों पर से 93 लाख ट्रक नदारद रहेंगे। इसके साथ ही सभी ट्रांसपोर्टर और संचालक इस देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। देश के बस संचालक भी इस हड़ताल को समर्थन दे रहे हैं। बस संचालक भी डीजल की कीमतें बढ़ने और किराया न बढ़ाए जाने से परेशान हैं। इस महा हड़ताल के चलते लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर पड़ने वाला हैं। 

दो दिवसीय हड़ताल की योजना को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने शनिवार को ही हड़ताल का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सोमवार सुबह से उनका प्रदर्शन 8 बजे शुरु होगा और 10 अक्टूबर शाम आठ बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. के तहत विभिन्न नीतियों के कारण सड़क परिवहन क्षेत्र में बहुत भ्रम और विघटन पैदा हुआ है।
 
डीजल मूल्य में अत्यधिक वृद्धि और कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव सड़क परिवहन क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। डीजल और टोल पर किया जानेवाला खर्च ट्रक के परिचालन खर्च के 70 फीसदी से भी अधिक है। हड़ताल करने वाले लोगों की यह मांग है कि डीजल की कमतों में 20 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की जाए। उनका कहना है कि  डीजल को ही जीएसटी के अंतगर्त नहीं रखा गया है। डीजल को जीएसटी के अंदर लाने की जरुरत है, ताकि देश में एक ही कीमत पर डीजल की बिक्री हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »