20 Apr 2024, 19:26:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी दिवाली के बाद संभाल सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का पद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 12:15PM | Updated Date: Oct 4 2017 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद दिवाली के बाद इस महीने के अंत तक संभाल सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्तूबर से शुरू होगी।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति इस तारीख तक चुनाव प्रक्रिया के संबंध में निर्णय लेगी। अगर अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक नामांकन प्राप्त होंगे तो चुनाव की प्रक्रिया होगी। चुनाव की प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक पूरी कर ली जायेगी और संभवत: इस दिन नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया जायेगा।
 
राहुल गांधी इस समय कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद पर हैं, जबकि उनकी मां सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर हैं। राहुल गांधी ने बीते दिनों अमेरिका के दौरे के दौरान यह संकेत दिया था कि अगर पार्टी उन्हें जिम्मेवारी देती है तो वे अध्यक्ष पद एवं 2019 में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए तैयार हैं।पार्टी के कई बड़े नेता भी यह संकेत दे चुके हैं कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनने वाले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »