24 Apr 2024, 11:51:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM बोले: 1 लाख मोदी मिलकर भी नहीं कर सकते भारत को स्वच्छ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 1:24PM | Updated Date: Oct 2 2017 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान को तीन साल पूरे हो गए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तीन साल पूरे होने के तहत दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तीन साल पहले मैं अमेरिका में था, 1 अक्टूबर रात देर से आया और 2 अक्टूबर को झाड़ू लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उस समय मेरी काफी आलोचना की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर छुट्टी का दिन होता लेकिन छुट्टी खराब की थी। पीएम मोदी नेकहा कि महात्मा गांधी ने जो कहा वह गलत नहीं हो सकता है, इसलिए हमने इस रास्ते को चुना। 

स्वच्छता हर भारतीय को पसंद है। उन्होंने कहा कि एक हजार महात्मा गांधी और 1 लाख मोदी मिलकर भी स्वच्छ भारत का सपना पूरा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यह सपना तभी पूरा होगा जब जनता साथ जुडेगी। पीएम मोदी ने कहा कि अब यह मिशन सरकार का नहीं बल्कि पूरे देश का है। श्रेष्ठ भारत का मंत्र स्वच्छता है। उन्होंने कहा कि पांच साल उसकी खबर बनेगी जो गंदगी करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता की रैकिंग के कारण अब राजनेताओं पर दबाव कर रहा है। इस कारण शहरों में स्वच्छ रहने की रेस लग रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »