29 Mar 2024, 11:48:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बुलेट ट्रेन के विरोधी अब भी 100 साल पुरानी तकनीक चाहते हैं?- रेल मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2017 1:54PM | Updated Date: Oct 1 2017 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो कि बुलेट ट्रेन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए। क्या वो जनता को पीड़ित असुरक्षित रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का विरोध करने वाले क्या अब भी 100 साल पुरानी टेक्नोलॉजी में यकीन करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह कोई बहाना नहीं है कि लेकिन इंडियन रेलवे में समस्याएं 1-2 साल पुरानी नहीं है। ये समस्याएं सालों से जुड़ती चली आ रही हैं और 2014 में हमें विरासत में मिली थीं। 

रेल मंत्री ने कहा कि पश्चिम रेलवे के 13 फुट के ओवर ब्रिज को चौड़ा करने और 10 नए फुट ओवर ब्रिज को बनाने की मंजूरी दे दी गई है। 

एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर ठाकरे ने कहा कि अगर इतनी बड़ी संख्या में दूसरे प्रांतों के लोग मुंबई आते रहे तो शहर में ऐसी भगदड़ होती रहेगी। पहले भी दूसरे प्रांतों के मुंबई आने वाले लोगों के खिलाफ बयानबाजी कर चुके मनसे प्रमुख ने कहा कि दूसरे क्षेत्रों से आने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ के कारण बुनियादी ढांचा संबंधी सुविधाएं चरमराती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »