26 Apr 2024, 03:24:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कुवैत: 15 भारतीयों की मौत की सजा उम्रकैद में बदली: सुषमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2017 7:07PM | Updated Date: Sep 30 2017 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कुवैत की जेल में बंद 15 भारतीयों की मौत की सजा को कुवैत के अमीर ने उम्रकैद में बदल दिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुवैत के अमीर ने 119 भारतीय नागरिकों की सजा को भी कम करने का निर्देश दिया है। 
 
विदेश मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि 15 भारतीय नागरिकों की मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने पर खुशी हुई है। उन्होंने कुवैत के अमीर के उदार प्रदर्शन पर शुक्रिया अदा भी किया। उन्होंने कहा कि देश में भारतीय दूतावास जेल से रिहा होने वाले भारतीय नागरिकों को सहायता प्रदान करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »