16 Apr 2024, 18:27:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ये बताएं कि वो हिंदू हैं या ईसाई, घर में बना है चर्च: स्वामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2017 7:03PM | Updated Date: Sep 28 2017 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी की है। इस बार स्वामी ने राहुल के धर्म को लेकर सवाल उठाए है। स्वामी ने राहुल से पूछा कि वो पहले ये बताएं कि वो हिंदू हैं या ईसाई? स्वामी के मुताबिक- राहुल गांधी के घर (10 जनपथ) में चर्च बना हुआ है। 

दरअसल, स्वामी का यह बयान राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर दिया गया है। राहु गांधी बीते 3 दिन गुजरात में थे और विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरूआत की थी। इस दौरान वह कई प्रसिद्ध मंदिरों में गए। राजनीतिक विश्लेषक राहुल की इस यात्रा को पार्टी की हिंदू विरोधी छवि को तोड़ने के प्रयासों के रूप में देख रहे हैं। 
 
इसके साथ ही स्वामी ने कश्मीर में आतंकियों द्वारा बीएसएफ जवान की हत्या पर कहा कि पहले पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए गए थे अब 4 करने की जरूरत है।
 
इस बार कांग्रेस सत्तारूढी भाजपा के खिलाफ पाटीदारों के आक्रोश और किसानों के संकट व कुछ अन्य मुद्दों के जरिए पार्टी के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण रूप से सुधार करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस को उम्मीद है कि राहुल के राज्य के दौरे से पार्टी के कार्यकतार्ओं को मतभेद दूर कर नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »