24 Apr 2024, 18:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पिता से असहमत जयंत सिन्हा बोले- लंबे समय में दिखेगा नई आर्थिक नीति का फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2017 11:41AM | Updated Date: Sep 28 2017 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर पिता यशवंत सिन्हा के लेख का जवाब उनके बेटे और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की तरफ से आ गया है। पिता की तर्ज पर ही उन्होंने भी एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखा है, जिसमें अपने पिता की राय से असहमति जाहिर करते हुए मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का जमकर बचाव किया है।अपने लेख में उन्होंने लिखा है कि वर्तमान अर्थनीति नए भारत के निर्माण की दिशा में उठाया गया कदम है।

पारदर्शी, प्रतियोगी और प्रगतिशील अर्थव्यवस्था के लिए बदलाव हो रहे हैं।एक या दो तिमाही के नतीजों से अर्थव्यस्था का आकलन ठीक नहीं।जीएसटी और नोटबंदी गेमचेंजर हैं.करीब 5000 गांव ही ऐसे बचे हैं, जहां बिजली पहुंचाना बाकी है, जो 2018 तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने ये भी कहा कि हाल ही में जो लेख लिखे गए हैं, उसमें तथ्यों की कमी रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »