25 Apr 2024, 09:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 4:44PM | Updated Date: Sep 20 2017 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मोदी कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें रेलवे कर्मचारियों के बोनस से लेकर सरकारी प्रेस के आधुनिकीकरण से जुड़े अहम मामले शामिल हैं। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से शेयर की है। 

अरुण जेटली ने बताया कि कैबिनेट ने त्योहारों से पहले भारतीय रेल कर्मचारियों के लिए प्रोड्क्टिविटी बोनस को मंजूरी दे दी है। इस तरह अब प्रोड्क्टिविटी के आधार पर ही बोनस दिया जाएगा। इससे रेलवे की उत्पादन गुणवक्ता में सुधार होगा। 
 
इसके अलावा आईटीडीसी के अशोका जयपुर होटल को राजस्थान सरकार के अधीन करने को भी मंजूरी दी गई है। इसी तरह मैसूर के ललिथा पैलेस होटल को भी कर्नाटक सरकार के अधीन कर दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »