29 Mar 2024, 19:55:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

RJ रह चुकी हैं जापानी पीएम की पत्नी, खेत में खुद करती हैं काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2017 1:38PM | Updated Date: Sep 14 2017 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अकई आबे भी भारत आई हैं। जब पीएम मोदी और पीएम आबे रोड शो कर रहे थे, तब वह भी साथ थीं अकई आबे एक खुशनुमा व्यक्तित्व वाली बेहद सक्रिय महिला हैं और यदि रिपोर्ट्स की मानें तो वे जनहित से जुड़े कामों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं।

आइए जानें इनसे जुड़ी कुछ खास बातें : 
पहली बार है कि किसी जापानी पीएम की पत्नी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं। वह फेसबुक और इंस्टग्राम का इस्तेमाल करती हैं।
अकई आबे सेक्शुअल माइनॉरिटीज और एजीबीटी समुदाय को सपोर्ट करने के लिए जानी जाती हैं। साल 2014 में वह गे प्राइड परेड में भी शामिल हुई थीं।
1990 के दशक में वह अपने पति के होमटाउन Shimonoseki में बतौर रेडियो जॉकी भी काम कर चुकी हैं। उनका जॉकी नेम था : अक्की (Akky)। ब्रॉडकास्ट जगत में काफी लोकप्रिय थीं वह।
अकई आबे जापान की नामचीन कंपनी मोरिनगा एंड कंपनी के प्रेसिडेंट के घर में पैदा हुईं। उन्होंने एसएचपीटी कॉलेज से ग्रेजुएशन की है।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अकई आबे ने 1987 में शादी की थी। एक जानकारी के मुताबिक, उनके बच्चे नहीं है। अकई आबे  के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, वह टोक्यो में एक ऑर्गेनिक फॉर्म भी चलाती हैं।
साल 2011 में उन्होंने रिक्कयो यूनिवर्सिटी से सोशल डिजाइन स्टडीज में मास्टर की डिग्री ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »