25 Apr 2024, 19:08:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास- शिंजो बोले-'जय इंडिया जय जापान, मोदी ने आबे को बताया बेस्ट फ्रैंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2017 12:16PM | Updated Date: Sep 15 2017 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। आज देश का एक और सपना सच हो गया। आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोगी साबरमती रेलवे स्टेशन के पास एथलेटिक स्टेडियम में महत्वाकांक्षी 1.08 लाख करोड़ रुपए के अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर दिया। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह देश की पहली बुलेट ट्रेन 508 किमी का फासला 3 घंटे में तय करेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आधारशिला रखने के बाद भारतीय व जापानी प्रतिनिधिमंडल के बीच एक निवेश शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें जापान विदेश व्यापार संगठन और जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बुलेट ट्रेन की क्षमता 750 यात्रियों की होगी। इसके चलने से मुंबई-अहमदाबाद के बीच यात्रा की दूरी सात से घटकर तीन घंटे रह जाएगी।
 
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि तेज स्पीड वाली बुलेट ट्रेन का किराया किफायती रखा जाएगा। वहीं रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2022 को शुरू करना है।

कई और रूट की भी तैयारी
मुंबई-अहमदाबाद के बाद दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-कोलकाता, मुंबई-चेन्नई, दिल्ली-चंडीगढ़, मुंबई-नागपुर और दिल्ली-नागपुर के बीच भी हाई स्पीड रेल नेटवर्क बनाने की योजना है। दिल्ली-कोलकाता के बीच बुलेट ट्रेन चली तो यह दूरी छह घंटे में पूरी हो जाएगी।

27 किमी सुरंग से गुजरेगी
508 किमी लंबे इस इस रेल मार्ग का 460 किमी एलिवेटेड, 27 किमी सुरंग जिसका कुछ हिस्सा समुद्र के अंदर और 13 किमी जमीन के नीचे होगा। यह ट्रेन देश की सबसे लंबी सुरंग को पार करेगी जिसका दो किमी हिस्सा समुद्र के अंदर होगा। पहली बार कोई ट्रेन समुद्र के अंदर बने टनल से गुजरेगी।

दूरदर्शी हैं पीएम मोदी-आबे
अहमदाबाद के साबरमती में परियोजना की आधारशिला रखने के बाद आबे ने कहा, ‘‘मजबूत भारत जापान के हित में है और मजबूत जापान भारत के हित में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरद्रष्टा नेता हैं। उन्होंने दो वर्ष पहले हाई-स्पीड ट्रेन को भारत में लाने और नया भारत बनाने का फैसला लिया था।’’ आबे ने कहा, ‘‘कुछ वर्षों में जब मैं यहां वापस आऊं तो आशा करता हूं कि बुलेट ट्रेन की खिड़कियों से भारत के सुन्दर नजारे देखूंगा।’’ बुलेट ट्रेन का शिलान्यास करने के बाद जापानी पीएम आबे ने नमस्कार से अपने भाषण की शुरुआत की और अंत में भी हिंदी में धन्यवाद कहा।

बुलेट से रोजगार और रफ्तार दोनों- मोदी
पीएम मोदी ने अपने भाषण में आबे का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बुलेट ट्रेन का श्रेय मित्र आबे को जाता है। पीएम ने कहा कि एक अच्छा दोस्त समयसीमा से परे होता। उन्होंने कहा कि बुलेट से न केवल रोजगार उत्पन्न होंगे बल्कि देश को रफ्तार भी मिलेगी। शिलान्यास से पहले केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये रेलवे प्रोजेक्ट भारत के विकास में बड़ा योगदान देगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पीएम मोदी के न्यू इंडिया के सपने को भी पूरा करेगा।

1.1 लाख करोड़ से तैयार होगी हमारी बुलेट ट्रेन
लंबाई: 508 किमी 
औसत स्पीड : 250 किमी प्रति घंटा
अधिकतम स्पीड : 320 किमी प्रति घंटा
यात्रा समय : दो घंटे (मौजूदा ट्रेनें: 7 घंटे)
किराया: 3-5 हजार रुपए
लागत : 1.1 लाख करोड़ रुपए
81 फीसदी (90 हजार करोड़) जापान से ऋण
0.1 फीसदी के मामूली ब्याज पर
15 साल के बाद पुनर्भुगतान शुरू
50 साल में चुकाना है ऋण
20 हजार कंस्ट्रक्शन रोजगार
20 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार
750 लोग एक बार में करेंगे सफर
36 हजार लोग रोज करेंगे सफर
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »