18 Apr 2024, 21:21:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में फिर शुरु हुआ पाटीदार आंदोलन, सूरत में फूंकी 2 बसें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2017 11:28AM | Updated Date: Sep 13 2017 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात में सूरत के पाटीदारों के दबदबे वाले इलाके में देर रात अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने दो बसों को आग के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सौराष्ट्र भवन में गुजरात भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति पर जुड़े कुछ लोगों ने हंगामा मचाया था। यह कार्यक्रम भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया था। भाजपा पूरे राज्य में इस तरह की बैठकें आयोजित कर रही है।

पुलिस ने जैसे ही पाटीदार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया तो हंगामा मच गया। सूरत के पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। यही नहीं हीराबाग सर्किल में दो बसें भी फूंक दी। इलाके में अब स्थिति नियंत्रण में है। कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा।
 
यहां उल्लेख कर दें कि सूरत में पाटीदारों की आबादी 10 लाख से अधिक है। पाटीदार समुदाय को 2015 में हार्दिक पटेल के रूप में नया नेता मिला था जिसने आरक्षण को लेकर पूरे राज्य में आंदोलन किया था। मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रुतविज पटेल ने कहा कि यह घटना पटेल समुदाय के रुख को उजागर नहीं करती।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »