23 Apr 2024, 12:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय कर्मियों को मोदी का तोहफा, मंहगाई भत्ते में 1 फिसदी बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 7:55PM | Updated Date: Sep 12 2017 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 1 फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है। केंद्र का यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों पर भी लागू होगा। यह महंगाई भत्ता इसी साल 1 जुलाई से मिलेगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी भत्ता मिलता है अब इसे बढ़ाकर 5 फिसदी कर दिया है। सरकार के इस कदम से केंद्र सरकार के 49.26 लाख कर्मचारियों तथा 61.17 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। 
 
इसके अलावा कैबिनेट ने पेमेंट आॅफ ग्रैच्युटी (संशोधन) बिल, 2017 को संसद में पेश करने की मंजूरी भी दी। इसके तहत सरकार ग्रैच्युटी पर टैक्स छूट सीमा को दोगुना करना चाहती है। अब तक 10 लाख रुपये से अधिक राशि की ग्रैच्युटी पर टैक्स लगता रहा है, लेकिन अब ग्रैच्युटी पर छूट की सीमा को 20 लाख रुपये तक की जा सकती है। 
 
बतां दें कि, इससे पहले मार्च महीने में केंद्र की मोदी सरकार ने अपने महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी की थी। यह एक जनवरी, 2017 से प्रभावी हुआ था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »