28 Mar 2024, 16:55:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आईएस के चंगुल से छुड़ाए गए फादर टॉम, सुषमा ने दी जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 5:04PM | Updated Date: Sep 12 2017 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केरल के फादर टॉम उझुन्नैल ने पोप फ्रांसिस को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे ये सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि फादर टॉम उझुन्नैल को मुक्त करा लिया गया है।'

पिछले साल मार्च में यमन में आईएस ने अगवा किए गए केरल के फादर टॉम उझुन्नैल ने पोप फ्रांसिस और भारत सरकार से उनकी रिहाई के लिए एक भावुक अपील की थी। क्रिसमस से एक दिन बाद आए एक वीडियो संदेश में बेहद घबराए हुए नजर आए थे। फादर ने वीडियो में कहा था कि आतंकवादियों से उनकी जान बचाई जाए। वे भारतीय हैं इसलिए ईसाई संसार उनको नजरअंदाज कर रहा है। यदि वह यूरोपीय होते तो उनके मामले को गंभीरता से लिया जाता।

अगस्त महीने में कैथोलिक मिशन का एक प्रतिनिधि मंडल सुषमा स्वराज से मिला था और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से फादर टॉम की रिहाई की मांग की थी। सुषमा स्वराज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि जल्दी ही फादर टॉम की रिहाई करवा ली जायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »