25 Apr 2024, 23:31:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्मला सीतारमण ने संभाली रक्षा मंत्रालय की कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2017 12:13PM | Updated Date: Sep 7 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नव नियुक्त रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री हैं। हांलाकि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी रक्षा मंत्री रह चुकी हैं लेकिन उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अपने पास रखा था।श्रीमती सीतारमण सुबह साढे दस बजे साउथ ब्लाक पहुंची और रक्षा मंत्रालय का कामकाज संभाला। इस मौके पर पूर्व रक्षा मंत्री अरूण जेटली भी मौजूद थे।मोदी मंत्रिपरिषद के रविवार को हुए विस्तार एवं फेरबदल में श्रीमती सीतारमण को प्रोन्नत कर रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वह उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री थी। उन्हें अरूण जेटली के स्थान पर रक्षा मंत्री बनाया गया है जो वित्त मंत्रालय के साथ साथ रक्षा मंत्रालय का भी काम देख रहे थे।
 
मई 2014 में मोदी सरकार के गठन के समय श्री जेटली को वित्त के साथ साथ रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गईथी। इसके बाद नवम्बर 2014 में मंत्रिपरिषद के पहले फेरबदल में मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। पर्रिकर को गत मार्च में गोवा का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद रक्षा मंत्रालय का प्रभार एक बार फिर श्री जेटली को सौंप दिया गया था।चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा पर पिछले कुछ समय से चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए भी श्रीमती सीतारमण की नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »